
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा जयपुर एवं एस एस जैन सुबोध पी जी महाविद्यालय के द्वारा स्वामी विवेकानन्दजी के जन्म जयन्ती १४९ वी के वर्ष पर्व पर ’’एक विषाल युवा षक्ति जागरण’’ सम्मेलन सुबोध पीजी महाविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र जी भाणावत ने स्वामी विवेकानन्द की प्रासांगिकता को बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक ऐसे युवा संन्यासी थे जिन्होंने अपने मोक्ष के

लिए नहीं अपितु भारत देश के लिए ध्यान किया लेकिन बड़े दुःख की बात है कि अखबारो ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों व फोटो को बहुत कम स्थान दिया। इसी के साथ ही मुख्य वक्ता श्री भरतराम जी कुम्हार ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक ऐसे देशभक्त थे जिन्होंने विदेश में जाकर भारतीय संस्कृति विरासत व
परम्पराओं को दुनिया के सम्मुख रखा।