Skip to Content

Languages

स्वयं से स्पर्द्धा ही धारणक्षम विकास का मूलमंत्र

अध्यात्म प्रेरित समाजिक संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर के द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१२ को सांय ५:३० बजे होटल आराम, वैशाली नगर, अजमेर में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सीएमएचओ डॉ. केसर सिंह उदावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का भौगोलिक सौंदर्य असीम है तथा इसी भौगोलिक सौंदर्य के कारण हमारा व्यक्तित्व विश्व में सर्वोत्तम है। इसी व्यक्तित्व की सर्वोत्तमता का उत्कृष्ट स्वरूप स्वामी विवेकानन्द के रूप में आज से १५० वर्ष पूर्व भारत की धरती पर प्रकट हुआ। उन्होंने बताया कि आज विवेकानन्द के जिन साधना-सूत्रो की हम बात करते हैं उसे विदेशो में जीवन के सूत्र के रूप में पाठ्यक्रमों में पढ़ाया जा रहा है। परंतु आज विडंबना की बात है कि आज हम बाहरी सृष्टि को ही शाश्वत मान बैठे हैं और अपने अंदर स्थित आध्यात्मिक मूल्यों का त्याग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज महत्वाकांक्षा के नाम पर युवाओं के मन में जहर भरा जा रहा है तथा प्रतिस्पर्धा को ही जीवन का उद्देश्य बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के स्थान पर व्यक्ति अनुस्पर्धा करे अर्थात स्वयं से स्पद्र्धा करे कि वह कितना अच्छा कार्य कर सकता है तथा क्या कुछ समाज को दे सकता है। उन्होंने कहा कि आज जेब में कौड़ी को महत्व दिया जा रहा है जबकि दिमाग के अनुभव और हृदय के प्रेम को विस्मृत कर दिया गया है। स्वामी विवेकानन्द के संदेश को बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति सबमें उस परमात्मा के एकत्व का दर्शन करे तथा सभी प्राणिमात्र में सद्भावना रखे वही विवेकानन्द को सच्चे अर्थों में जान सकता है।

मुख्य अतिथि के रूप में यूआईटी के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने कहा कि शांति से ही दुनिया को जीता जा सकता है तथा आज भारत की युवा पीढ़ी में वह ताकत है जो दुनिया को दिशा दे सकती है। स्वामी विवेकानन्द को आदर्श मानकर युवा पीढ़ी समाज में नई क्रांति का सूत्रपात कर सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विवेकानन्द अध्ययन सर्किल के प्रिया, याशिका, स्वाति, अभिषेक, अशोक, प्रीतम, राहुल, दीपक ने लघुनाटिका के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द का संदेश दिया। इससे पूर्व सह- विभाग प्रमुख स्वतन्त्र शर्मा ने केन्द्र के सार्धशती के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के नगर संचालक दिनेश अग्रवाल ने की। आभार ज्ञापन नगर प्रमुख कुसुम गौतम ने किया। कार्यक्रम का संचालन हेमा ने किया।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति जिनमें प्रो. बद्री प्रसाद पंचैली, श्री शिवराज शर्मा, उमेश चैरसिया, अविनाश शर्मा, डॉ. कमला गोखरू, अंशुल जयसिंघानी इत्यादि थे।

Thought of the Day

They only live who live for others...

Vivekananda Kendra Updates

Stay informed on our latest news!

1 + 3 =
Solve this simple math problem and enter the result. E.g. for 1+3, enter 4.
Syndicate content